गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को करीब 300 लोगों की समस्याएँ सुनीं। उन्होंने जरूरतमंदों को आवास उपलब्ध कराने और गंभीर बीमारियों के इलाज हेतु विवेकाधीन कोष से आर्थिक मदद देने का आश्वासन दिया।
सीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण किया जाए। जमीन कब्जे की शिकायतों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार हर पात्र व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है और धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा।














