जन चौपाल में सीडीओ ने सुनी ग्रामीणों कीसमस्याएं

By Liberal Media

Published On:

Date:

हरदोई के विकासखंड साण्डी के बघराई ग्राम सभा में सीडीओ सान्या छाबड़ा ने जन चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनीं। कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुँचे, इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सीडीओ ने वृद्धावस्था, निराश्रित महिला पेंशन तथा अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की। ग्राम पंचायत भवन का निरीक्षण कर विकास कार्यों में पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएँ रखीं, जिन पर संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के आदेश जारी किए गए।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights