अमरोहा के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक गर्भवती महिला से मारपीट की गई। घटना में महिला घायल हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव रझोहा निवासी आदेश, हितेश, जयवती, पूजा और काजल ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि गुरुवार सुबह उनकी जमीन पर गांव के कुछ दबंगों की नजर है और वे उस पर कब्जा करना चाहते हैं। आरोप है कि दबंगों ने उनके घर में घुसकर मारपीट की।मारपीट में 6 माह की गर्भवती पूजा भी घायल हो गईं। पीड़ितों का आरोप है कि दबंग अब उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ितों ने कोतवाल से पूरे मामले की जांच कर न्याय की गुहार लगाई है।
मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है। कोतवाल प्रेमपाल सिंह ने बताया कि घायल महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। तहरीर प्राप्त हो गई है और मामले की जांच कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
जमीनी विवाद में गर्भवती महिला को पीटा दी तहरीर।
Published On:
Date:








