फ़िरोज़ाबाद जिले के थाना नसीरपुर क्षेत्र के गाँव नन्द राम की मड़इया में लंबे समय से चले आ रहे जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में आज जमकर मारपीट और फायरिंग हुई। इस घटना में सत्यभान की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि उसके भाई राजपाल, भतीजा शिवकुमार, बेटा गुलशन और पत्नी राधा घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को शिकोहाबाद अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ चिकित्सकों ने सत्यभान को मृत घोषित किया। राजपाल को फ़िरोज़ाबाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जबकि अन्य घायलों का उपचार स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
घटना के पीछे पीड़ित पक्ष का आरोप है कि थाना नसीरपुर में तैनात दरोगा जीतेन्द्र गौतम ने पहले उनसे पैसा लेकर जमीन पर कब्जा कराया और फिर दूसरे पक्ष से भी पैसे लेकर उनके तार कटवा दिए, जिससे विवाद इतना बढ़ गया कि आज यह हिंसक घटना हुई।
फ़िरोज़ाबाद में जमीनी विवाद में मारपीट-फायरिंग, एक की मौत और चार घायल
Published On:
Date:








