जमीनी विवाद में व्यक्ति मोबाइल टॉवर पर चढ़ा, कूदने की दी धमकी

By Liberal Media

Published On:

Date:

कुशीनगर | LIBERAL MEDIA

कुशीनगर जनपद के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरी श्रीराम गांव में जमीनी विवाद से परेशान एक व्यक्ति मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया और न्याय की गुहार लगाने लगा। पीड़ित का आरोप है कि वह पिछले दो वर्षों से अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काट रहा है, लेकिन अब तक उसके मामले का कोई समाधान नहीं हो पाया है।
जमीनी विवाद का निस्तारण न होने से आहत पीड़ित मोबाइल टॉवर पर चढ़कर मोबाइल टॉवर से कूदने की धमकी दे रहा है, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई और पीड़ित को समझाने का प्रयास कर रही है।
फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और प्रशासन मामले को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में जुटा है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights