जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, दो महिलाओं समेत 12 घायल

By Liberal Media

Published On:

Date:

मऊ | LIBERAL MEDIA
मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के काझाखुर्द गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हो गया। इस हिंसक झड़प में दो महिलाओं सहित कुल 12 लोग घायल हो गए।
घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
बताया जा रहा है कि घायलों में से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीजीआई रेफर किया गया है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights