जमीन हड़पने के लिए पुत्रवधू ने प्रेमी संग मिलकर बुजुर्ग पर किया जानलेवा हमला, अंगूठा काटा

By Liberal Media

Published On:

Date:

बदायूं | Liberal Media

बदायूं जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां जमीन हड़पने की नीयत से एक पुत्रवधू ने अपने कथित प्रेमी के साथ मिलकर बुजुर्ग ससुर पर सोते समय जानलेवा हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग के सिर में गंभीर चोटें आईं और उनका अंगूठा कटकर अलग हो गया। घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कुंवरगांव क्षेत्र के इमलिया गांव निवासी महताब पुत्र तोताराम के नाम करीब 5 बीघा जमीन है। आरोप है कि उनकी पुत्रवधू जयंती लंबे समय से उक्त जमीन अपने नाम कराने का दबाव बना रही थी। इसी को लेकर परिवार में आए दिन विवाद और झगड़े होते रहते थे।

आरोप है कि पुत्रवधू जयंती ने अपने कथित प्रेमी रोहित पुत्र महिपाल को रात के समय घर बुलाया और दोनों ने मिलकर सो रहे बुजुर्ग महताब पर अचानक हमला कर दिया।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights