जलभराव से परेशान लोग, निकासी व्यवस्था की मांग

By Liberal Media

Published On:

Date:

रामनगर भीटी गांव में जल निकासी की गंभीर समस्या से परेशान ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने गांव के रास्ते पर कांटेदार पेड़ रखकर सड़क जाम कर दी और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण रास्तों पर जलभराव रहता है, जिससे आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने जल्द समाधान न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights