आईपीएल में बांग्लादेशी खिलाड़ी को लेकर सियासी घमासान, भाजपा विधायक और साध्वी प्राची का विरोध

By Liberal Media

Published On:

Date:

गाजियाबाद। आईपीएल में शाहरुख खान की टीम द्वारा बांग्लादेशी खिलाड़ी मतफिजुल रहमान को नीलामी में खरीदे जाने और भारत में उनके खेलने की संभावना को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने इस फैसले पर कड़ा विरोध जताते हुए शाहरुख खान की टीम के बहिष्कार की अपील की है।

विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के आरोपों के बीच किसी बांग्लादेशी खिलाड़ी को भारत में खेलने की अनुमति देना गलत है। उन्होंने इसे देश की भावनाओं से जुड़ा मामला बताते हुए कहा कि यदि ऐसे खिलाड़ी को खेलने दिया गया तो देशभर में विरोध होगा।

इसी मुद्दे पर साध्वी प्राची ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने जनसंख्या संतुलन, हिंदुओं की घटती आबादी और राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए सरकार से कड़े कदम उठाने की मांग की। साथ ही उन्होंने बॉलीवुड के कुछ वर्गों पर भी सवाल खड़े किए और फिल्मों के बहिष्कार की बात कही।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights