सिकंदरा, कानपुर देहात—श्री जनता इंटर कॉलेज गौरीकरन और पंडित बाबूराम सरस्वती इंटर कॉलेज राजपुर में शुक्रवार को पंच परिवर्तन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पोरवाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के चेयरमैन डॉ. अनिल कुमार पोरवाल ने किया।
डॉ. पोरवाल ने छात्र-छात्राओं को नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, स्व की भावना और कुटुंब प्रबोधन को जीवन में अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इन पांच परिवर्तनों को अपनाकर युवा राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान दे सकते हैं।
उन्होंने ऊर्जा बचत, पेयजल संरक्षण, संयुक्त परिवार की अवधारणा और भारतीय संस्कृति के महत्व पर विशेष जोर दिया।
कार्यक्रम में दोनों कॉलेजों के प्राचार्यों सहित अनेक शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।








