इंडो किड्स अकाडमी में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावियों का सम्मान

By Liberal Media

Published On:

Date:

शहर के प्रतिष्ठित इंडो किड्स अकाडमी में सोमवार, 30 मार्च को वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय की डायरेक्टर रीना सेठ ने बच्चों को परिणाम वितरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें निरंतर परिश्रम के लिए प्रेरित किया।

परिणाम के अनुसार नर्सरी कक्षा में दर्शित एवं नीलांश ने प्रथम तथा प्रियांश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एलकेजी में देवांश प्रथम और पृदनया द्वितीय, जबकि यूकेजी में मेधांश प्रथम एवं देवांशी द्वितीय स्थान पर रहे। कक्षा एक में आरव सिंह प्रथम और शाह अब्दुल्ला द्वितीय, कक्षा दो में संभव प्रथम तथा आरव मिश्रा द्वितीय, कक्षा तीन में माहिरा प्रथम एवं विराट द्वितीय तथा कक्षा चार में आराध्या प्रथम और पंखुड़ी द्वितीय स्थान पर रहीं।

विद्यालय में सर्वाधिक उपस्थिति के लिए कृपा नंदन को विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया।

इस अवसर पर शिक्षिकाएं रुखसाना, सना, अवंतिका, कोमल, उल्फत एवं अंशिका का सराहनीय सहयोग रहा। अंत में डायरेक्टर रीना सेठ एवं प्रबंधक अनूप कुमार सेठ ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights