देवरिया जेल में पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर की अचानक बिगड़ी तबीयत, ICU में भर्ती — प्रशासन में हड़कंप

By Liberal Media

Published On:

Date:

देवरिया।
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला कारागार से बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। पूर्व आईपीएस अधिकारी और आज़ाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर की जेल में अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया। घटना के बाद जेल प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई।
सूत्रों के अनुसार, जेल में बंद अमिताभ ठाकुर को अचानक गंभीर स्वास्थ्य समस्या हुई, जिसके बाद डॉक्टरों की टीम को बुलाया गया। प्राथमिक जांच में हालत गंभीर देख उन्हें तत्काल जेल से बाहर रेफर कर दिया गया और ICU में शिफ्ट किया गया।
अमिताभ ठाकुर लंबे समय से सिस्टम, सत्ता और प्रशासनिक अनियमितताओं के खिलाफ मुखर रहे हैं। ऐसे में जेल के भीतर उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर ने राजनीतिक और मानवाधिकार संगठनों में चिंता बढ़ा दी है। समर्थकों का आरोप है कि जेल में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
डॉक्टरों के मुताबिक, अमिताभ ठाकुर की हालत नाजुक लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है। अगले 24 घंटे बेहद अहम माने जा रहे हैं। प्रशासन की ओर से अभी तक कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights