ICC ने T20 विश्व कप 2026 का शेड्यूल रखा बरकरार, बदलाव की अटकलों पर विराम

By Liberal Media

Published On:

Date:

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने टी20 विश्व कप 2026 को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया है कि मौजूदा मैच शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। आईसीसी ने बयान जारी कर कहा कि बांग्लादेश टीम को टूर्नामेंट खेलने के लिए भारत आना होगा।
आईसीसी के अनुसार, भारत के सभी निर्धारित वेन्यू पर बांग्लादेशी खिलाड़ियों, अधिकारियों और मीडिया की सुरक्षा को लेकर कोई खतरा नहीं है। परिषद ने कहा कि यह निर्णय सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं का आकलन करने के बाद लिया गया है। आईसीसी के इस रुख के बाद शेड्यूल बदलने की मांगों पर विराम लग गया है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights