Liberal Media | Ballia
बलिया। भीमपुरा थाना क्षेत्र के इब्राहिमपट्टी गांव में विक्की पटेल का सागौन के पेड़ से संदिग्ध परिस्थितियों में लटका शव मिलने के मामले में पुलिस की निष्क्रियता के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। घटना के चार दिन बीत जाने के बावजूद अब तक मुकदमा दर्ज न होने से नाराज़ ग्रामीणों और परिजनों ने गुरुवार को नहर चौक इब्राहिमपट्टी पर चक्का जाम कर दिया।
सड़क पर बैठे ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जल्द FIR दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। चक्का जाम के चलते इस मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति को देखते हुए स्थानीय पुलिस के हाथ-पांव फूल गए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। मौके पर काफी देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा। ग्रामीणों का आरोप है कि यदि समय रहते मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच शुरू की जाती,








