होली पर शाहजहांपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग, दलित परिवार के घर में घुसकर हमला

By Liberal Media

Published On:

शाहजहांपुर | LIBERAL MEDIA
शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र की सुभाष नगर कॉलोनी में होली के दिन बेखौफ बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि करीब दो दर्जन से अधिक दबंगों ने एक दलित परिवार के घर में घुसकर कई राउंड फायरिंग की और लाठी-डंडों व ईंट-पत्थरों से हमला किया।
घटना सुभाष नगर स्थित किसानों वाली पुलिया के पास की बताई जा रही है। पीड़ित पक्ष के अनुसार, भू-माफिया अमर सिंह यादव उर्फ सोनपाल यादव ने अपने बेटों अजय यादव और अंकित यादव के साथ कुनाल यादव, अनुराग यादव, अंकुर यादव तथा अन्य अज्ञात लोगों के साथ मिलकर मिथलेश कुमार और राजू के घर में घुसकर फायरिंग की।
बताया गया है कि हमले के दौरान घर में मौजूद महिलाओं और बच्चों ने कमरों के दरवाजे बंद कर किसी तरह अपनी जान बचाई। मोहल्ले में फायरिंग की आवाज से दहशत फैल गई और लोगों ने अपने-अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए।
आरोप है कि बदमाश तमंचों और लाठी-डंडों से लैस थे और खुलेआम कई राउंड गोलियां चलाईं। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग फिल्मी अंदाज में फायरिंग करते

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights