शाहजहाँपुर। आगामी होली पर्व के अवसर पर निकलने वाले बड़े लाट साहब जुलूस के मद्देनज़र पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना सदर बाजार में पुलिस बल के साथ गोष्ठी आयोजित की गई।
गोष्ठी में त्यौहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, भीड़ नियंत्रण, मार्ग डायवर्जन तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। साथ ही जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
होली जुलूस को लेकर पुलिस ने की गोष्ठी
Published On:
Date:








