हिंदुओं को जागरूक करने के लिए पूर्वांचल में सक्रिय श्याम सुंदर चौहान

By Liberal Media

Published On:

Date:

आज़मगढ़।विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्याम सुंदर चौहान इन दिनों पूर्वांचल में भ्रमण कर हिंदुओं को जागरूक और संगठित करने का अभियान चला रहे हैं। इस क्रम में उन्होंने आज़मगढ़ में मीडिया से बातचीत करते हुए संगठन की गतिविधियों और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

श्याम सुंदर चौहान ने कहा कि उनका संगठन सनातन धर्म के संरक्षण, संवर्धन और उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि जहां भी हिंदू समाज या सनातन धर्म से जुड़ी किसी घटना या विवाद की जानकारी मिलती है, वहां संगठन संवैधानिक दायरे में रहकर न्याय दिलाने का प्रयास करता है।

उन्होंने हिंदू समाज से एकजुट और जागरूक रहने की अपील करते हुए कहा कि संगठन इसके लिए लगातार बैठकों और कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। इसी क्रम में जल्द ही जौनपुर जिले में भी हिंदुओं को जागरूक करने के उद्देश्य से एक बैठक आयोजित की जाएगी।

श्याम सुंदर चौहान ने कहा कि समाज में जागरूकता और एकता के माध्यम से ही सनातन धर्म की रक्षा संभव है और इसी लक्ष्य को लेकर विश्व हिंदू रक्षा परिषद लगातार सक्रिय है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights