हिंदुओं की आर्थिक मजबूती भी लक्ष्य, मथुरा–काशी के लिए भी संघर्ष जारी रहेगा: प्रवीण तोगड़िया

By Liberal Media

Published On:

Date:

नगर परशुरामपुरी स्थित बरसाना मैरिज लॉन में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय बजरंग दल के अध्यक्ष और हिंदू नेता डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि उनका आंदोलन केवल धर्म तक सीमित नहीं है, बल्कि हिंदू समाज की आर्थिक, सामाजिक और शैक्षिक मजबूती भी उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिले, छात्रों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, इसके लिए संगठन लगातार काम कर रहा है।

डॉ. तोगड़िया ने धर्म से जुड़े मुद्दों पर बोलते हुए कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद अब काशी में महादेव और मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण की स्थापना के लिए भी संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सनातन समाज को केवल धार्मिक रूप से नहीं, बल्कि शारीरिक और मानसिक रूप से भी सशक्त और निरोगी बनाना उनका उद्देश्य है।

सभा के दौरान कार्यकर्ताओं ने धर्म रक्षा निधि के रूप में 1 लाख 5 हजार रुपये का चेक डॉ. प्रवीण तोगड़िया को भेंट किया।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights