गोला गोरखपुर। वीएसएवी इंटर कॉलेज मैदान पर शनिवार को हिंदू सम्मेलन के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्वाह्न में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भाजपा जिला कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न कसौधन, नगर संघ चालक मनोज कुमार उमर और अशोक वर्मा के नेतृत्व में पूजन संपन्न हुआ।
भूमि पूजन के बाद पीत वस्त्रधारी कन्याओं और महिलाओं की कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा चंद चौराहा, ब्रह्मस्थान, सिनेमा हॉल रोड, चौक से पक्का घाट तक पहुंची, जहां सरयू नदी का जल लिया गया और पुनः पूजन स्थल पर लौटकर समाप्त हुई।
यात्रा में जेपी चंद, सूरज पांडेय, बजरंगी निगम, आकाश जायसवाल, संजय गुप्ता, छोटू वर्मा, उपेन्द्र जायसवाल, पंकज सोनकर, भानू प्रताप सिंह, संदीप, ओमप्रकाश वर्मा, वीरेन्द्र शर्मा, सूरज पाण्डेय, राजेश जायसवाल, दिनेश सिंह, गुड्डू राय, राजेन्द्र शुक्ला, दुर्गेश गुप्ता, कस्तूरी जायसवाल, देशानन्द, विक्की चौरसिया, सुरेन्द्र यादव, ध्रुव पाठक सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल रहे। पूरा उपनगर भक्तिमय वातावरण में डूब गया।








