लालगंज के रामलीला मैदान हनुमानगढ़ी में आयोजित हिंदू सम्मेलन में सह प्रांत प्रचारक सुरजीत जी ने कहा कि कुटुंब प्रबोधन, संरक्षण और संवर्धन आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सभी हिंदू बराबर हैं, समाज में ऊंच-नीच का कोई स्थान नहीं होना चाहिए और समरसता ही हमारी पहचान है।
सम्मेलन का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। सहिमल कुटी देवगांव के महंत डॉ. स्वामी आत्मानंद जी ने हिंदू समाज में आचरण, संस्कार और सामाजिक चेतना को मजबूत करने पर बल दिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। संचालन डॉ. सत्यप्रिय सिंह ने किया।








