हिन्दी नववर्ष पर 1101 भगवाधारियों द्वारा होगा सुन्दरकाण्ड पाठ व भगवा रत्न अलंकरण समारोह

By Liberal Media

Published On:

शाहजहांपुर | LIBERAL MEDIA

भारतीय हिन्दी नववर्ष चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा (संवत् 2083) के अवसर पर भगवा सुन्दरकाण्ड परिवार सेवा समिति (रजि.), शाहजहांपुर द्वारा भव्य धार्मिक आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत 1101 भगवाधारियों की उपस्थिति में सुन्दरकाण्ड पाठ और ‘भगवा रत्न अलंकरण समारोह’ आयोजित किया जाएगा।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री हनुमान जी के चरणों में बैठकर सामूहिक रूप से किया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र होकर सुन्दरकाण्ड का पाठ कर हिन्दी नववर्ष का स्वागत भगवा रंग में रंगकर करेंगे।

यह कार्यक्रम 19 मार्च 2026 (गुरुवार) को अपरान्ह 2:00 बजे से खिरनी बाग रामलीला मैदान (जीआईसी क्रीड़ा स्थल), शाहजहांपुर में आयोजित होगा।

आयोजकों ने सभी भक्तजनों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है। साथ ही अपील की है कि कार्यक्रम में भगवा शर्ट या कुर्ता पहनकर आएं, ताकि सभी श्रद्धालु बाबा के सिंदूरी रंग में एकरूप होकर इस धार्मिक आयोजन का हिस्सा बन सकें।

समिति के अनुसार इस आयोजन का उद्देश्य हिन्दी नववर्ष को सांस्कृतिक और आध्यात्मिक वातावरण में मनाना तथा समाज में धार्मिक एकता और श्रद्धा को बढ़ावा देना है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights