बलिया | LIBERAL MEDIA
बेल्थरारोड तहसील क्षेत्र के एकसार पिपरौली बड़ागांव में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए हाईकोर्ट के निर्देश पर एक महिला को उसकी विवादित जमीन पर कब्जा दिलाया। प्रशासनिक टीम के गांव पहुंचते ही इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार नफीसा सुल्तान नामक महिला अपनी करीब एक बीघा जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद का सामना कर रही थी। चकबंदी विभाग से जुड़े विवाद के कारण वह पिछले दो महीनों से अपनी जमीन पर नहीं जा पा रही थी। आरोप है कि चकबंदी विभाग ने उसकी भूमि पर किसी दूसरे का उड़ान चक बैठा दिया था, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई थी।
मामले में कार्रवाई करते हुए नायब तहसीलदार रोशन सिंह पुलिस बल और राजस्व टीम के साथ गांव पहुंचे। अधिकारियों के पहुंचते ही क्षेत्र में हलचल मच गई। प्रशासन ने मौके पर ही महिला को अपनी जमीन जोतने का निर्देश दिया और अधिकारियों की मौजूदगी में खेत में ट्रैक्टर चलवाकर उसे जमीन पर कब्जा दिलाया।
प्रशासनिक कार्रवाई के बाद नफीसा सुल्तान ने खुशी जताते हुए नायब तहसीलदार और पुलिस प्रशासन I
हाईकोर्ट के निर्देश पर महिला को दिलाया जमीन पर कब्जा, प्रशासन की मौजूदगी में चला ट्रैक्टर
Published On:
Date:








