हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का न्यायिक कार्य बहिष्कार

By Liberal Media

Published On:

Date:

अमरोहा/मंडी धनौरा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर धनौरा तहसील में अधिवक्ताओं ने बुधवार को एक दिवसीय न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। केंद्रीय संघर्ष समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आह्वान पर यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से किया गया।

बार एसोसिएशन धनौरा से जुड़े अधिवक्ताओं ने पूरे दिन न्यायिक कार्य से दूरी बनाए रखी और नारेबाजी कर सरकार से शीघ्र निर्णय की मांग की। अधिवक्ताओं का कहना है कि हाईकोर्ट बेंच बनने से आम जनता को सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय मिलेगा।

बार एसोसिएशन के निवर्तमान महासचिव अनुराग कुमार ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आबादी और मामलों की संख्या को देखते हुए हाईकोर्ट बेंच की स्थापना अत्यंत आवश्यक है। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights