गोरखपुर में नई उम्मीद स्वयंसेवी संस्था की दसवीं वर्षगांठ के अवसर पर नॉर्मल परिसर स्थित मानसिक मंदित आश्रय गृह में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी कृष्णमुरारी राय को नई उम्मीद संस्था की सदस्यता दिलाई गई। उन्होंने संस्था के साथ निरंतर सामाजिक कार्य करने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी कृष्णमुरारी राय और मुकेश श्रीवास्तव के सहयोग से आश्रय गृह में रह रहे 50 बच्चों एवं बच्चियों को स्वेटर और अल्पाहार खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। साथ ही नई उम्मीद संस्था के मुकेश श्रीवास्तव के पिता की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष रजनीश श्रीवास्तव, महासचिव मारकंडेय मणि त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय योगदान दिया।
हेडिंग: गोरखपुर में बेसहारा बच्चों के लिए सहारा बने समाजसेवी कृष्णमुरारी राय
Published On:
Date:








