हैदराबाद में युवक की संदिग्ध मौत का नया मोड़, कब्र से निकाला गया शव

By Liberal Media

Published On:

हापुड़। हैदराबाद की एक मीट फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मजदूर अमजद खान की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। जिलाधिकारी के आदेश पर नगर कोतवाली क्षेत्र के सिकंदर गेट स्थित कब्रिस्तान में दफन किए गए शव को कब्र खुदवाकर बाहर निकाला गया।

शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने अमजद खान की हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की थी। बताया गया कि युवक का शव कई दिन पूर्व दफनाया गया था।

मामले में परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। प्रशासन और पुलिस पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights