शाहजहांपुर | LIBERAL MEDIA
होली के पावन अवसर पर महानगर के हयात मैरिज लॉन में उद्योगपति संजय गुप्ता (पाइप वाले) द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में शहरवासियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
समारोह में मुख्य रूप से एडीजी बरेली जोन, जिलाधिकारी शाहजहांपुर, पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर, नगर आयुक्त, एसपी सिटी तथा पुवायां विधायक सहित कई गणमान्य अतिथि शामिल हुए। आगमन पर आयोजकों ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत व अभिनंदन किया। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस दौरान लठ्ठमार होली और फूलों की होली विशेष आकर्षण का केंद्र रही। डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर लोग जमकर थिरके और होली के उल्लास में रंगे नजर आए।
उपस्थित लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संदेश देते हैं।
हयात मैरिज लॉन में भव्य होली मिलन समारोह, लठ्ठमार और फूलों की होली का रहा आकर्षण
Published On:








