हवा भरते समय मशीन फटी, युवक की दर्दनाक मौत

By Liberal Media

Published On:

Date:

कुशीनगर | LIBERAL MEDIA

कुशीनगर में गाड़ी में हवा भरते समय बड़ा हादसा हो गया। हवा भरने वाली मशीन में अचानक ब्लास्ट हो गया, जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार हादसा पड़रौना कोतवाली क्षेत्र के ठोढ़ी मोड़ पर हुआ। बताया जा रहा है कि युवक गाड़ी में हवा भर रहा था, तभी अचानक हवा भरने वाली मशीन फट गई। धमाका इतना तेज था कि युवक के चीथड़े उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में युवक के सिर के पीछे का हिस्सा भी गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मृतक की पहचान बिहार के बेतिया निवासी 18 वर्षीय विवेक चौधरी के रूप में हुई है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights