हसनपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस, 18 शिकायतें दर्ज, दो का तुरंत निस्तारण

By Liberal Media

Published On:

Date:

अमरोहा, हसनपुर। तहसील कार्यालय करनपुर माफी में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अपर जिला अधिकारी धीरेंद्र सिंह ने क्षेत्र वासियों की 18 शिकायतें सुनी। इनमें से दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि बाकी 16 शिकायतें संबंधित विभागों को भेजकर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।

शिकायतों में राजस्व विभाग की 8, पुलिस विभाग की 4, पूर्ति विभाग की 1, विकास विभाग की 1, चकबंदी विभाग की 3 और अन्य विभाग की 1 शिकायत शामिल थी। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी हिमांशु उपाध्याय, पुलिस क्षेत्र अधिकारी पंकज त्यागी, अधिशासी अधिकारी विजयपाल सिंह, उपखंड अधिकारी मिथिलेश कुमार सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights