हसनपुर: प्रस्तावित 10 केवीए बिजली उपकेंद्र का कार्य शीघ्र शुरू करने की मांग

By Liberal Media

Published On:

Date:

हसनपुर, अमरोहा। भारतीय किसान यूनियन शंकर की मासिक पंचायत बुधवार को शिव मंदिर आदमपुर परिसर में आयोजित हुई, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा की। पंचायत के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन थाना आदमपुर के प्रभारी निरीक्षक के माध्यम से भेजा गया।

ज्ञापन में किसानों ने देहरी खादर में प्रस्तावित 10 केवीए विद्युत उपकेंद्र का कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग प्रमुखता से उठाई। साथ ही डॉ. स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार किसान आयोग गठन, अमरोहा को विकास प्राधिकरण का दर्जा देने और गजरौला में ट्रामा सेंटर स्थापना की मांग की गई।

किसानों ने आधार कार्ड निर्माण में हो रही देरी, किसान सेवा सहकारी समितियों में भ्रष्टाचार, हर घर जल योजना की टंकी पर ढक्कन न होने, आवारा पशुओं, कांवड़ मार्ग की समस्याओं और जलभराव जैसे मुद्दों पर भी प्रशासन से त्वरित समाधान की मांग की। पंचायत की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. योगेंद्र कुमार ने की तथा संचालन डॉ. शीशपाल सिंह ने किया।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights