गगहा विकास खंड के बड़गो स्थित श्रीराम जानकी मंदिर मिनी स्टेडियम में आयोजित स्वर्गीय हरिद्वार सिंह मेमोरियल क्रिकेट क्लब प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हरपुर और चावरिया के बीच खेला गया। फाइनल मैच में हरपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चावरिया को हराकर प्रतियोगिता जीत ली।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हरपुर की टीम ने निर्धारित छह ओवर में 57 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चावरिया की टीम दबाव में आ गई और पूरी टीम मात्र 5.4 ओवर में 40 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
मैच के मुख्य अतिथि चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी रहे, जिन्होंने विजेता टीम हरपुर और उपविजेता टीम चावरिया के कप्तानों को ट्रॉफी प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के आयोजक दीपक सिंह, कृष्ण प्रताप सिंह, जितेंद्र सिंह, देवानंद सिंह और मोनू सिंह रहे








