हमीरपुर में पति ने पत्नी की गला दबाकर की निर्मम हत्या

By Liberal Media

Published On:

Date:

हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बांक गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मायके में रह रही महिला की उसके पति ने गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

बताया गया है कि अर्चना की शादी वर्ष 2020 में जालौन जिले के रामपुरा क्षेत्र निवासी धर्मेंद्र से हुई थी। एक पुत्र होने के बाद दंपती के बीच विवाद बढ़ गया, जिसके चलते अर्चना अपने मायके में रह रही थी और उसने कोर्ट में मेंटिनेंस का केस भी दायर किया था।

सोमवार को जब घर के अन्य लोग खेतों में गए हुए थे, तभी आरोपी पति घर पहुंचा और महिला को अकेला पाकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसी दौरान परिजन वापस आ गए और आरोपी को पकड़कर पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights