हरे-भरे पेड़ों पर लकड़ी माफियाओं का अवैध आरा, वन विभाग पर उठे सवाल

By Liberal Media

Published On:

Date:

कानपुर देहात। थाना रूरा क्षेत्र के सुजनीपुर गांव में बिना अनुमति के हरे-भरे पेड़ों पर लकड़ी माफियाओं द्वारा अवैध रूप से आरा चलाए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि माफियाओं ने हरी नीम और पॉपलर के पेड़ों को निशाना बनाकर अवैध कटान किया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लकड़ी माफियाओं को न तो शासन-प्रशासन का भय है और न ही वन विभाग की सख्ती दिखाई दे रही है, जिससे हरे पेड़ों का लगातार नुकसान हो रहा है। मामले को लेकर जब रेंजर से बात की गई तो उन्होंने जांच कर उचित कार्रवाई करने की बात कही है। फिलहाल ग्रामीणों में वन विभाग की कार्यशैली को लेकर नाराजगी देखी जा रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights