हरदोई में शिव मंदिर में तोड़फोड़ से मचा आक्रोशईंट चलने से शिवलिंग क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में नाराज़गीपुलिस जांच में जुटी, शिवलिंग पुनः स्थापित कराया गया

By Liberal Media

Published On:

Date:

हरदोई। यूपी के हरदोई जिले में पिहानी कोतवाली क्षेत्र के छीपीटोला मोहल्ला स्थित शिव मंदिर में अराजक तत्वों द्वारा ईंट चलाने की घटना सामने आई है। इस घटना में मंदिर में स्थापित शिवलिंग को नुकसान पहुंचा, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया।

जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए और घटना को धार्मिक आस्था पर चोट बताया। सूचना पर पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। सीओ हरियांवा अजीत सिंह ने बताया कि ईंट लगने से शिवलिंग अपने स्थान से खिसक गया था, जिसे मंदिर प्रबंधन द्वारा चबूतरे को सही कराकर पुनः स्थापित कर दिया गया है।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मंदिर परिसर व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। साथ ही स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights