हर की पैड़ी पर गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक के पोस्टरों का सपा ने किया विरोध

By Liberal Media

Published On:

Date:

Moradabad | Liberal Media

हरिद्वार में हर की पैड़ी पर गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक से जुड़े पोस्टरों को लेकर सियासत तेज हो गई है। मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद डॉ. एस.टी. हसन ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे देश के संविधान के खिलाफ बताया है।

डॉ. एस.टी. हसन ने कहा कि किसी धार्मिक स्थल पर मुसलमानों के प्रवेश पर रोक लगाना संविधान की मूल भावना के विरुद्ध है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या ऐसे कदम उठाकर मुसलमानों को दूसरे दर्जे का नागरिक बनाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष देश है, जहां सभी नागरिकों को समान अधिकार प्राप्त हैं।

महाराष्ट्र में AIMIM को मिली बड़ी चुनावी जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. हसन ने कहा कि वहां की जनता स्थानीय नेताओं से नाराज थी, इसलिए ऐसे नतीजे सामने आए। उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी चाहती है कि भाजपा विरोधी सभी दल एकजुट होकर चुनाव लड़ें। उनका दावा था कि ओबीसी वर्ग भी भाजपा के खिलाफ है

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights