हापुड़ अड्डे पर अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हंगामा, होटल पर बुलडोजर चलते ही मालिक बेहो

By Liberal Media

Published On:

Date:

मेरठ के हापुड़ अड्डा चौराहे पर नगर निगम प्रवर्तन दल द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान पहलवान होटल के बाहर बुलडोजर चलने पर होटल मालिक नदीम अंसारी बेहोश होकर गिर पड़े, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

व्यापारियों ने आरोप लगाया कि नगर निगम ने बिना नोटिस दिए भट्टियां और बर्तन तोड़ दिए, जिससे होटल मालिक को सदमा लगा। स्थिति बिगड़ने पर अधिकारी मौके से हट गए, वहीं व्यापारियों ने डीएम से शिकायत करने की चेतावनी दी है।

होटल मालिक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस व प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights