हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में अल्लाबख्शपुर के पास पुलिस और गौकशी में लिप्त बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि तीन अन्य को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक प्रतिबंधित जीवित पशु, अवैध तमंचा व कारतूस, गौकशी के उपकरण और एक स्प्लेंडर बाइक बरामद की है। सभी आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
हापुड़: गौकश बदमाशों से पुलिस मुठभेड़, एक घायल सहित चार गिरफ्तार
Published On:
Date:








