हमीरपुर: संदिग्ध हालात में महिला का शव सड़क किनारे मिला

By Liberal Media

Published On:

Date:

हमीरपुर। राठ थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का शव सड़क किनारे पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के बाद महिला घर से गायब हो गई थी, जिसकी तलाश की जा रही थी।

खोजबीन के दौरान महिला का शव सड़क किनारे मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला के सिर में गहरी चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मौत होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights