हमीरपुर के मुस्करा थाना कस्बे में एक युवक ने मानसिक तनाव के चलते लाइसेंसी असलहे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। गोली युवक के जबड़े में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसकी नाज़ुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की जांच शुरू कर दी है।








