हमीरपुर में मिक्सर प्लांट में दर्दनाक हादसा — मजदूर की मौत

By Liberal Media

Published On:

Date:

हमीरपुर के कुछेछा स्थित साईं कंस्ट्रक्शन कंपनी के मिक्सर प्लांट में बड़ा हादसा हो गया। काम के दौरान मजदूर बब्बू निषाद मिक्सर मशीन में गिर गया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मशीन में गिट्टी, मौरंग और सीमेंट के साथ मजदूर भी मिक्स हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के बिखरे हिस्सों को बाहर निकलवाया। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन प्लांट पहुंचे और हंगामे की स्थिति बन गई। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights