हमीरपुर। तेज रफ्तार के कारण विवार थाना क्षेत्र में दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक कार खाई में जा गिरी।
हादसे में दोनों कारों में सवार 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर किया गया है, जबकि बाकी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य कराया और आगे की कार्रवाई शुरू की।








