हमीरपुर। नेशनल हाईवे-34 पर एक बार फिर भीषण सड़क हादसा हुआ है। सुमेरपुर थाना क्षेत्र के पशु बाजार के पास तेज रफ्तार दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ट्रक चालक केबिन में फंस गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत और रेस्क्यू के बाद शव को केबिन से बाहर निकाला। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे स्थित दुकान में जा घुसा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हमीरपुर में NH-34 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक चालक की दर्दनाक मौत
Published On:
Date:








