मौदहा में धर्मांतरण का आरोप, पीड़ित पति ने सीओ से लगाई न्याय की गुहार
हमीरपुर जनपद के मौदहा क्षेत्र से धर्मांतरण का मामला सामने आया है। मो. सिकंदर नामक युवक पर एक हिंदू महिला का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया गया है। महिला के पति अमित ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी वर्तमान में मौदहा में सिकंदर के साथ रह रही है।
पीड़ित पति अमित का कहना है कि उसे अपने बच्चे के धर्म परिवर्तन कराए जाने की भी आशंका है। जब वह पत्नी को लेने मौदहा पहुंचा तो उसके साथ अभद्रता की गई। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस क्षेत्राधिकारी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और शिकायत के आधार पर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।








