हमीरपुर: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन

By Liberal Media

Published On:

हमीरपुर में आज विभिन्न हिंदू संगठनों और सनातनों ने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रहे हमलों के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में भगवा ध्वज लेकर “हिंदुओं का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान” के नारों के साथ बांग्लादेश सरकार का पुतला फूंका।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वहां हिंदुओं के घर जलाए जा रहे हैं और मंदिरों को तोड़ा जा रहा है, जिसे वे बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय और भारत सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights