AZAMGARH | Liberal Media
लालगंज (आजमगढ़) स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र सरूपहां परिसर में शनिवार को निपुण भारत मिशन के अंतर्गत “हमारा आंगन, हमारे बच्चे” कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत खण्ड शिक्षाधिकारी लालगंज डॉ. विमल तिवारी, बाल विकास परियोजना सुपरवाइजर अंजू एवं अंजना द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई।
शुभारम्भ के अवसर पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सरूपहां एवं कंपोजिट विद्यालय सरूपहां की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
निपुण भारत मिशन के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कक्षा एक एवं कक्षा दो के बच्चों को खण्ड शिक्षाधिकारी डॉ. विमल तिवारी तथा बाल विकास परियोजना लालगंज की सुपरवाइजर अंजना व अंजू द्वारा टीपिन और पठन सामग्री देकर सम्मानित किया








