आगरा। कांग्रेस पार्टी के नेता और महानगर अध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता नगर निगम पहुंचे और शहर की समस्याओं को लेकर जमकर नारेबाजी की।
कांग्रेस नेताओं ने नगर निगम में गंदे पानी, सड़क में गड्ढे और कम बने रैन बसेरों पर नाराजगी जताई। इसके अलावा नगर आयुक्त की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए।
नगर आयुक्त दोपहर एक बजे तक नहीं पहुंचे और घर पर हीटर का आनंद ले रहे थे, जबकि शहर में नागरिक समस्याओं का समाधान लंबित है।
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो पार्टी नगर निगम के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेगी।








