हाइवे पर कार की छत पर बैठकर स्टंट, वीडियो वायरल

By Liberal Media

Published On:

Date:

बुलंदशहर | LIBERAL MEDIA
बुलंदशहर में बीच हाइवे पर युवकों द्वारा जानलेवा स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक काले रंग की स्कॉर्पियो कारों की छत पर बैठकर बेखौफ स्टंट करते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो स्कॉर्पियो गाड़ियां तेज रफ्तार में दौड़ रही हैं और दोनों की छत पर युवक बैठे हुए हैं। इतना ही नहीं, युवक गाड़ियों की छत पर डांस करते हुए यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं।
इस तरह के स्टंट से न केवल उनकी खुद की जान खतरे में है, बल्कि हाइवे पर चल रहे अन्य वाहन चालकों और यात्रियों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ रही है।
बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो गढ़-बुलंदशहर रोड स्थित स्याना कोतवाली क्षेत्र के बरौली इलाके का है।
फिलहाल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights