जिम में जरूरत से ज्यादा वर्कआउट से बढ़ सकता है हार्ट अटैक और अंगों को नुकसान का खतरा : ICMR

By Liberal Media

Published On:

Date:

नई दिल्ली। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने अत्यधिक वर्कआउट करने वाले लोगों को लेकर चेतावनी जारी की है। ICMR के अनुसार, जरूरत से ज्यादा और गलत तरीके से एक्सरसाइज करने से तीन गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, अत्यधिक वर्कआउट से हार्ट अटैक का जोखिम बढ़ता है। साथ ही कैल्शियम की कमी के कारण हड्डियों को नुकसान, फ्रैक्चर और घुटनों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा किडनी और लिवर डैमेज होने की आशंका भी बनी रहती है।

ICMR ने सलाह दी है कि फिटनेस के लिए संतुलित वर्कआउट करें और प्रोटीन के लिए केवल सप्लीमेंट्स पर निर्भर रहने के बजाय प्राकृतिक व स्वस्थ आहार को प्राथमिकता दें। विशेषज्ञों का कहना है कि नियमित लेकिन संतुलित व्यायाम और सही खान-पान ही बेहतर स्वास्थ्य की कुंजी है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights