GST ऑफिस में भीषण आग, 12 दमकल गाड़ियों की मदद से पाया गया काबू, रिकॉर्ड जलकर खाक

By Liberal Media

Published On:

Date:

गोरखपुर के तारामंडल स्थित सेल टैक्स (GST) कार्यालय में देर रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी विकराल थी कि पूरा कार्यालय धू-धू कर जलने लगा। सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद 12 दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

आग की चपेट में आकर कार्यालय के भीतर रखी सभी फाइलें, अलमारियां, कुर्सियां, फॉल्स सीलिंग समेत जरूरी रिकॉर्ड पूरी तरह जलकर खाक हो गए। फायर विभाग के अनुसार आग दूसरी और तीसरी मंजिल तक फैल चुकी थी, जिस पर काबू पाने के लिए अतिरिक्त दमकल गाड़ियां बुलानी पड़ीं।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी संतोष कुमार राय ने बताया कि आग लगने के कारणों और हुए नुकसान की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर विभाग को भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और जांच प्रक्रिया जारी है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights