जीएसपीएल खेलों के ज़रिये अनुशासन और एकता का संदेश, रवि किशन ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

By Liberal Media

Published On:

Date:

गोरखपुर। गोरखपुर सिंधी प्रीमियर लीग (जीएसपीएल) के दूसरे दिन जुबिली इंटर कॉलेज मैदान में खेल उत्साह और सामाजिक समरसता का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद रवि किशन ने पाँच मुकाबलों के मैन ऑफ द मैच खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक दिशा प्रदान करता है। आयोजन समिति द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। लीग में खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन और दर्शकों की भारी मौजूदगी से वातावरण रोमांचक बना रहा। आयोजकों के अनुसार जीएसपीएल खेल के साथ-साथ सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करने का प्रभावी मंच बन रहा है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights