ग्रेटर नोएडा | LIBERAL MEDIA
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हिमालय प्राइड सोसाइटी में एक बार फिर लिफ्ट फंसने का मामला सामने आया है। टावर-ए की लिफ्ट अचानक बीच रास्ते में रुक गई, जिसमें कई बच्चे और महिलाएं फंस गए।
बताया जा रहा है कि नवरात्रि के मौके पर बच्चे कन्या पूजन में शामिल होने के लिए दूसरे टावर जा रहे थे, तभी लिफ्ट अचानक बंद हो गई और सभी अंदर फंस गए। लिफ्ट रुकते ही बच्चों और महिलाओं में दहशत फैल गई और वे मदद के लिए चीखने-चिल्लाने लगे।
फंसे लोगों का आरोप है कि अलार्म बटन दबाने के बावजूद काफी देर तक कोई मदद नहीं पहुंची, जिससे अंदर घुटन जैसी स्थिति पैदा हो गई। बच्चों के रोने और शोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया गया।
काफी मशक्कत के बाद मेंटेनेंस टीम ने लिफ्ट खोलकर सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। बाहर निकलने के बाद बच्चों और महिलाओं की हालत खराब थी, जिन्हें पानी पिलाकर संभाला गया।
सोसाइटी की AOA प्रेसिडेंट सीमा भंडारी ने बताया कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार लिफ्ट खराब होने और फंसने की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस सुधार नहीं किया गया।
करीब 1100 परिवारों वाली इस सोसाइटी में लिफ्ट की बार-बार खराबी लोगों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही है।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में फिर अटकी लिफ्ट, बच्चों-महिलाओं में मची चीख-पुकार
Published On:
Date:








